Latest News

रुस ने किया यूक्रेन के ख़िलाफ़ युद्ध विराम का एलान

By 5-3-2022

Published on 05 Mar, 2022 01:34 PM.

मॉस्को :(प्रजातंत्र शक्ति,त्रहण) यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूस ने बड़ा ऐलान किया है। रूस सरकार ने मानवीय आधार पर नागरिकों को कॉरिडोर (गलियारा) मुहैया कराने के लिए आंशिक युद्धविराम की घोषणा की है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस ने यूक्रेनी शहरों मारियुपोल और वोल्नोवाखा में मानवीय गलियारों को इजाजात देते हुए शनिवार को आंशिक संघर्ष विराम की घोषणा की है।रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, युद्ध में फंसे नागरिक सुरक्षित निकल सकें, इसके लिए ये युद्धविराम किया गया है। 5 मार्च को रूस के समयानुसार सुबह 10 बजे से हमारी ओर से मारियुपोल और वोल्नोवाखा में संघर्षविराम का पालन होगा। यहां के नागरिक सुरक्षित ठिकानों पर जा सकते हैं।शुक्रवार को रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक हुई थी। जिसमें दोनों पक्ष नागरिकों को निकालने और मानवीय मदद देने के लिए सुरक्षित गलियारे बनाने पर सहमत हुए।

Viewers: 46961

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper